Ro no D15139/23

पश्चिम बंगाल: कोलकाला लॉ कालेज में गैगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज से जुड़ा गैंगरेप मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में 25 जून की रात छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें कॉलेज का एक पूर्व छात्र है और दो मौजूदा छात्र हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई थी.
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को अगले मंगलवार तक हिरासत में रखने की अनुमति दी है.
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जो कॉलेज का पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) का यूनिट अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, सह-आरोपी में जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) का नाम शामिल है.
पीड़िता ने सुनाई दास्तान…
पीड़िता ने दर्ज की गई शिकायत में बताया, “उन्होंने मुझे यौन संबंध बनाने के इरादे से मजबूर करने की कोशिश की. मैंने इनकार किया और उन्हें कुछ भी करने नहीं दिया और पीछे धकेल दिया. मैं रोई और उनसे कहा कि मुझे जाने दो, मैंने उनसे कहा कि मैं रिलेशनशिप में हूं और अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हूं लेकिन वे नहीं माने. मुझे घबराहट का दौरा पड़ा और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी क्योंकि वे मेरी बात नहीं सुन रहे थे. मैंने उनसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन वे मेरी मदद नहीं कर रहे थे. उन्होंने कॉलेज के मेन गेट को बंद कर दिया था. गार्ड असहाय था और उसने मेरी मदद नहीं की. वे मुझे फिर से कमरे में ले गए. मैंने उनके पैर छुए लेकिन उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया. वे मुझे जबरदस्ती गार्ड रूम में ले गए. मेरे कपड़े उतारे और जबरदस्ती मेरे साथ रेप करना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे ब्लैकमेल किया, मुझे धमकी दी कि वह मेरे दोस्त को मार देंगे और मेरे माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लेंगे.” “जब आरोपी मेरे साथ रेप कर रहा था, तब उसने मेरा वीडियो रिकॉर्ड किया, मुझे धमकाया कि अगर मैंने सहयोग नहीं किया तो वे वीडियो सबको दिखा देंगे. जब मैं कमरे से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तब उन्होंने मुझे हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की. मुझे इंसाफ चाहिए.”
एग्जाम फॉर्म भरने गई थी छात्रा
पीड़िता (24 वर्षीय) 25 जून को दोपहर 12 बजे एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कॉलेज कैंपस पहुंची. वह पहले कॉलेज के यूनियन रूम में जाकर बैठ गई. बाद में उसे मुख्य आरोपी ने पकड़ लिया, जिसने कॉलेज के मेन गेट को बंद करने का निर्देश दिया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके साथ सुरक्षा गार्ड के कमरे में रेप किया गया.
पुलिस सूत्रों का दावा है कि एफआईआर में नामजद आरोपी साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र/कर्मचारी और छात्र हैं. शिकायत के मुताबिक, घटना 25 जून को 19:30 से 22:50 बजे के बीच दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज के अंदर हुई. पीड़िता की प्रारंभिक मेडिकल जांच की गई. गवाहों की जांच की गई और उनके बयान दर्ज किए गए. घटनास्थल का दौरा किया गया और फॉरेंसिक जांच के लिए उसे सुरक्षित रखा गया.
पुलिस के मुताबिक, कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से कस्बा पुलिस स्टेशन द्वारा दो एफआईआर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन उनके कब्जे से जब्त कर लिए गए. तीसरे एफआईआर नामजद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है.

  • Related Posts

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result 2026: ममता 1,900 से ज्यादा वोटों की बढ़त चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर की हाई-वोल्टेज सीट पर ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ते हुए…

    Read more

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

      इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर नमाज़ अदा करने को लेकर दिए गए हालिया फैसले पर इस्लामी विद्वान Maulana Javed Haider Zaidi ने संतुलित और कानून-समर्थक प्रतिक्रिया व्यक्त…

    Read more

    NATIONAL

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश