ऑपरेशन सिंदूर से उभरी भारत की वैश्विक दमदार छवि 0 लेख संजीव ठाकुर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान के 9 एयरबेस की तबाही और लगभग 100 दुर्दांत आतंकवादी मारे जाने के बाद भारत की छवि विश्व में एक दमदार शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी है। अब भारत से कई देश से अस्त्र-शस्त्र की खरीदी के लिए कतार में खड़े होते दिखाई दिए हैं । भारत ने जिस तरह ब्रह्मोस मिसाइल और s400 से चीनी तथा टर्किए के 500 से ज्यादा ड्रोन तथा मिसाइल को हवा में ही ध्वस्त किया है वह अपने आप में एक वैश्विक मिसाल है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्तता का श्रेय लेने की कोशिश में लगे हुए थे किंतु भारत के कठोर रुख के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना बयान बदलकर यू टर्न लेना पड़ा जिससे भारत की छवि और बेहतर हो गई है। भारत ने कूटनीतिक पहलकर पाकिस्तान की आतंकवादी छवि को स्पष्ट करने के लिए लगभग 60 सांसदों को विभिन्न देशों में भेज कर पारदर्शिता का एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया हैl भारत विश्व में अब एक बड़ी राजनीतिक,आर्थिक तथा सामरिक शक्ति बन कर उभरा हैl भारत में वर्तमान में अपनी वैश्विक छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुगुना किया हैl विदेशों में भारत की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है। भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बनाने के लिए कूटनीति आर्थिक व्यापारिक समझौते तथा पाकिस्तान को युद्ध में बुरी तरह परास्त करने के बाद एक बड़ी सामरिक शक्ति बनकर उभरने के अलावा इस समय बहुत बड़ा योगदान भारत के हर क्षेत्र के डिजिटलाइजेशन का भी ज्यादा रहा हैl भारत में डिजिटलाइजेशन के नए आयामों को छुआ है और विश्व में इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका भी निभा रहा हैl इसमें दो मत  नही कि वर्तमान के प्रधानमंत्री का  बड़ा योगदान और ऊर्जावान,दमदार वैश्विक नेता के रूप में भूमिका रही है । पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेश नीति में खुलापन तथा विदेशी निवेशकों को भारत में आमंत्रित किया है उससे इसमें बड़े परिवर्तन की संभावनाओं इजाफा किया हैl भारत विश्व का एकमात्र सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैl कई वर्षों से ब्रिटिश उपनिवेश में रहने और स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात गरीबी, भुखमरी ,बेरोजगारी जैसे बड़े रुकावटी कारकों का से जिस तरह डटकर मुकाबला कर उस से निजात पाने का प्रयास किया है वह अत्यंत उल्लेखनीय है। कोरोना कल में भारत ने अभूतपूर्व तरीके से स्वदेशी दवाइयां का एवं अन्य उपकरणों का निर्माण कर करके एक रिकॉर्ड भी बनाया है और इस पहल के परिणाम स्वरूप भारत में करोन पर प्रभावी नियंत्रण पानी में सफलता पाई थी। इसके अलावा भारत में ऐसे संक्रमण काल में स्वदेशी निर्मित मेडिकल इंजेक्शन दवाईयां तथा उपकरणों को भी विदेशी देशों को मदद पहुंचाई थी। स्वतंत्रता मिलने के पश्चात भारत में नियोजन की नीति अपनाई तथा वर्ष 1951 में प्रारंभ पंचवर्षीय योजनाओं के अंतर्गत सभी चुनौतियों का सामना करते हुए सराहनीय प्रगति की हैl वर्ष 1951 से लेकर अब तक 12 पंचवर्षीय योजनाएं क्रियान्वित की जा चुकी हैl वर्ष 2015 में राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान की स्थापना की गई जो भारत को वैश्विक स्तर पर महाशक्ति बनाने की दिशा में सहयोग कर रहा हैl वैश्विक स्तर पर भारत की खेती 1990 के पश्चात निरंतर बढ़ रही है इस दिशा में 1990 के दशक में भारत सरकार द्वारा अपनाई जाने वाली उदारीकरण निजीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति का महत्वपूर्ण योगदान भी माना जा रहा हैl उक्त समय में भारत की दशा अत्यंत दयनीय थी इसके अतिरिक्त मुद्रास्फीति बेरोजगारी जैसी स्थित ने विकराल रूप धारण कर लिया था, किंतु विकास की नीति को अपनाने के पश्चात से भारत ने इन परिस्थितियों से निपटने के साथ ही आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया भारत ने अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं विशाल जनसंख्या के उपयोग कर विश्व पटल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैl भारत की विशाल जनसंख्या को आर्थिक सफलता के मजबूत स्तंभ कहा जा सकता है। भारत ने अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं विशाल जनसंख्या का उपयोग कर उत्पादन को कई गुना बढ़ाया हैl आज की स्थिति में भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में देखा जा सकता है और इसे तथाकथित भावी विश्व शक्ति चीन का सबसे ताकतवर प्रतिनिधि तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का भावी सदस्य के रूप में भी देखा जा रहा हैl भारत में समय के अनुसार अपनी नीतियों तथा विकास के प्रति मानको में परिवर्तन कर निरंतर आर्थिक विकास की दर को प्राप्त करते हुए अधिकांश विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति की हैl वास्तव में वर्तमान समय में भारत के ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिससे विश्व के सभी देश किसी न किसी रूप से जुड़कर प्रभावित भी हुए हैंl 1974 उल्लेखनीय रहा है क्योंकि भारत ने पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया गया इसका विरोध विश्व के तमाम विकसित देशों ने बहुत जोरदार ढंग से किया भारत को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा थाl वर्ष 2008 में हमारे देश और अमेरिका रूस फ्रांस ब्रिटेन तथा चीन को छोड़कर पी5 के सभी सदस्य देशों के मध्य हुए असैन्य परमाणु समझौता से यह स्पष्ट हो गया था कि अब वैश्विक पटल पर भारत की अनदेखी नहीं की जा सकती हैl 2009 में भारत के प्रधानमंत्री का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यालय में राजकीय अतिथि के रूप में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री का स्वागत करके कहा कि भारत अब एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बन चुका है। यह भारत के छठे परमाणु संपन्न राष्ट्र के तौर पर मिली औपचारिक मान्यता ही थीl भारत यात्रा पर आए बराक ओबामा ने कहा कि भारत अब उभरती हुई परमाणु शक्ति ही नहीं है, वह स्थापित परमाणु शक्ति बन चुका हैl भारत की जनसंख्या को देखते हुए भारत की क्रय शक्ति की क्षमता के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी दूरसंचार के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा हैl भारत अब विश्व में एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित होने की ओर अग्रसर हैl भारत में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अत्यधिक ख्याति प्राप्त की है, जिससे अमेरिकी विश्लेषकों के मन में भय पैदा हो गया हैl भारतीय औद्योगिक घराने अंतर्राष्ट्रीय कारोबारी कंपनियों को खरीद कर दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी समूह बन गए हैंl  भारतीय मूल के विदेशी उद्योगपतियों ने भारत के बाहर रहकर भी भारत की प्रसिद्धि में वृद्धि की है। इन उद्योगपतियों में इंदिरा नूई, अरुण सरीन, सबीर भाटिया, विनोद घोसला का नाम विशेष रूप से लिया जा सकता हैl भारत मूल के ही सलमान रुश्दी लेखक, अमर्त्य सेन अर्थशास्त्री, झुंपा लहरी लेखिका, वेंकटरमन रामकृष्णन नोबेल पुरस्कार विजेता आदि भारतीय मूल के विदेशी नागरिक विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैंl वर्ष 2014 में केंद्र में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में कार्य किया हैl जिसके अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री ने विश्व के प्रमुख देशों जैसे अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा ,जर्मनी, जापान, चीन, फ्रांस और अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को द्विपक्षीय वार्ता तथा विभिन्न समझौता के माध्यम से मजबूती प्रदान की हैl अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारत में सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात की दृष्टि से दूसरे देशों देशों में निवेश करने के मामले में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया हैl भारत के आर्थिक विकास से इसके राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि हुई है, इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय मंच एवं वार्ताओं में भारत को नियमों में छूट देने की सुविधा प्राप्त हो गईl 2018 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा विश्व आर्थिक मंच में चार दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया जाना भारत की बढ़ती विश्व ख्याति को प्रतिबिंबित करता हैl भारत इस दशक के अंत तक निसंदेह विकसित देशों के समूह में शामिल हो जाएगा और भारत की वैश्विक ख्याति में चारों तरफ वृद्धि होने की पूरी संभावना हैl
संजीव ठाकुर, स्तंभकार, चिंतक, लेखक, रायपुर छत्तीसगढ़, 9009 415 415,
कविता,
संजीव-नी|
वजूद रखता हूँ ख्वाबों में बादल की तरह|
वजूद रखता हूँ ख्वाबों में बादल की तरह,
अपनी आखों में सजा ले काजल की तरह |
कल भी दीदार खुदा जाने हो की न हो,
आज का दिन तो गुजर गया कल की तरह |
मैं तेरे शुरुरों से सराबोर रहा करता हूँ,
तेरी आखों में मय की बोतल की तरह|
वरना दुनिया में बहक जाने के मकां थे’ बहुत,
उसने मुझे सम्हाले रखा आँचल की तरह|
मैं ने संजीव महसूस किया बारिश में,
गुगुनानें लगी बूंदें तेरी पायल की तरह |
संजीव ठाकुर, रायपुर छ.ग.9009415415,
  • Related Posts

    रमजान उल मुबारक का चांद आया नजर, सुबह से होगी रोजा की शुरुआत

    Ramzan 2026: इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार की शाम देश के विभिन्न हिस्सों में नजर आ गया. चांद दिखने की तस्दीक होते ही गुरुवार…

    Read more

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

    Aaj Ka Panchang 19 February 2026: आज 19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रात 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. इसके बाद…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?