Ro no D15139/23

अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

जशपुरनगर 5 जुलाई 2025/ सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 5 जुलाई को जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के 40 उपार्जन केंद्रों में 100-100 नग कुल 4000 नग पौधों का रोपण किया गया तथा प्रधानमंत्री जी के श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला जशपुर द्वारा नारायणपुर समिति में पौधारोपण किया गया तथा सभी समितियों को ना केवल पौधारोपण करने अपितु रोपित पौधों का उचित तरीके से ट्री गार्ड आदि लगाकर संरक्षण करने हेतु निर्देश भी दिया गया। जिले के सहकारिता विभाग के समस्त अधिकारियों एवं अपेक्स बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अलग- अलग समितियों का नोडल अधिकारी नियुक्त कर इस कार्यक्रम को सहकारी समितियों के कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!