Ro no D15139/23

पीईकेबी कोल परियोजना से प्रभावित ग्रामों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों की हुई बैठक,

ग्रामीणों की मांगों पर होगा न्यायसंगत समाधान-कलेक्टर

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/ उदयपुर के परसा कोल ब्लॉक से प्रभावित गांव घाटबर्रा, साल्ही, हरिहरपुर, फतेहपुर, जनार्दनपुर व तारा के ग्रामीणों की मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अपनी 12 सूत्रीय मांगें विस्तार से प्रस्तुत कीं।
ग्रामीणों ने बताया कि परसा कोल ब्लॉक परियोजना में भूमि अधिग्रहण की दरें पीईकेबी कोल ब्लॉक की तुलना में काफी कम हैं, जबकि दोनों परियोजनाएं एक ही श्रेणी की कोयला गुणवत्ता और भौगोलिक स्थिति में स्थित हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि परसा कोल ब्लॉक के अंतर्गत सभी प्रकार की भूमि के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि 23,82,923 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की जाए, जो पीईकेबी फेज-2 में दी जा रही है।
साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आदर्श पुनर्वास नीति 2007 के तहत सभी योग्य विस्थापितों को रोजगार देने, रोजगार नहीं लेने वाले परिवारों को 10 लाख रुपये एकमुश्त सहायता, तथा वन अधिकार पत्रधारकों को भी समान मुआवजा और रोजगार देने की मांग रखी है।
बैठक में ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि परियोजना से पूर्ण विस्थापित परिवारों के वृद्धजन को पेंशन, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, घरजमाई (घरजिहां दामाद) को रोजगार, जाति प्रमाण पत्र की सरल प्रक्रिया और ग्राम विकास हेतु सीएसआर फंड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर तथ्यात्मक विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी तथा संबंधित एजेंसियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनहित को सर्वोपरि मानते हुए निष्पक्ष व न्यायोचित निर्णय की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने आगामी अगस्त माह में पीईकेबी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की मांग के संबंध में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि ग्रामीणों के मांगों के अनुरूप न्यायसंगत निर्णय दी जा सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक,उदयपुर एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, पीईकेबी परियोजना प्रबंधन के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रभावित गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends