Ro no D15139/23

जनपद पंचायत अंबिकापुर में 16 जुलाई को सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा बैठकें होंगी आयोजित

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर में सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 16 जुलाई 2025, बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों, विभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों को भेजी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सुबह 11ः30 बजे से जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री विक्रम सोनपाकर सहित सभी सदस्य आमंत्रित किए गए हैं।
इसी दिन दोपहर 1ः00 बजे से सामान्य सभा की बैठक का आयोजन भी जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में किया जाएगा। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन स्वीकृति से संबंधित विषय रहेगा। साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में वित्तीय एवं भौतिक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्यों की जानकारी के साथ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप संभागीय अधिकारी, समाज शिक्षा संगठक, लेखा शाखा प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को समुचित व्यवस्था एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद पंचायत प्रशासन ने सभी संबंधितों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ’सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन: ग्राम बेलदगी के जित नारायण को बिना भटके मिला आयुष्मान कार्ड योजनाओं के लाभ के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काट रहे ग्रामीण, गाँव-गाँव पहुँच रही सुशासन की सरकार

    अम्बिकापुर 30 मई 2026/   राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के…

    Read more

    महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र एवं किराना दुकान का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 30 मई 2026/   ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी