Ro no D15139/23

शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए दिए गए किट का बेहतर उपयोग करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने कुनकुरी में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की ली जानकारी
जिले के 50 प्राथमिक स्कूल में टीवी सेट और सामग्री दिया गया

जशपुरनगर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल में संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान प्राथमिक स्कूल बगिया से 28 जून को प्रारंभ किए गए ‘संपर्क स्मार्ट स्कूल – स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में कलेक्टर ने शिक्षकों से संवाद करते हुए स्मार्ट टीवी, संपर्क स्मार्ट डिवाइस एवं गणित और अंग्रेज़ी की टीएलएम किट के शैक्षणिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संपर्क दीदी की आवाज़ में प्रस्तुत कहानियाँ और कविताएँ भी सुनीं, और इस अभिनव शिक्षण पद्धति की सराहना की।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी 50 चयनित शालाओं में स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा चुके हैं और गणित एवं अंग्रेज़ी किट का वितरण शिक्षक प्रशिक्षण उपरांत किया जा रहा है। साथ ही संपर्क स्मार्ट डिवाइस भी सभी स्कूलों तक पहुँचा दी गई है।
कलेक्टर ने शिक्षकों को बताया कि यह मुख्यमंत्री की विशेष रुचि वाला कार्यक्रम है और इसमें प्रयुक्त तकनीक व सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को नया आयाम देंगी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस नवाचार का भरपूर उपयोग करते हुए कक्षा-कक्ष को प्रेरक और परिणामकारी बनाएं। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला बंदरचुआं, कुनकुरी प्राथमिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल गौरी टोला, बगिया प्राथमिक स्कूल, सहित अन्य स्कूलों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने का प्रमाण पत्र भी वितरण किए।
कलेक्टर ने जशपुर जिले के सभी शिक्षकों  की सहभागिता और प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 3 जुलाई तक

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा जशपुरनगर 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…

    Read more

    करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

    जशपुरनगर 21 जून 2026/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आज जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास