Ro no D15139/23

लुण्ड्रा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, विधायक श्री प्रबोध मिंज ने किया छात्रों का तिलक व पाठ्य सामग्री वितरण

अम्बिकापुर 28 जुलाई 2025/  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन में किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा लुण्ड्रा के विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश कुमार वर्मा तथा शिक्षकों श्री दयाशंकर सिंह, श्री लक्ष्मण राम जगत, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती सीमा तिग्गा, श्रीमती विनीता जायसवाल और श्रीमती विमला कुजूर द्वारा विधायक महोदय का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। विधायक श्री मिंज ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने पाठ्य पुस्तकें, गणवेश और अन्य शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क वितरित की।
विद्यालय के प्राचार्य व छात्राओं द्वारा विधायक महोदय के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी गईं जिसमें प्रार्थना स्थल पर शेड का निर्माण, बालक-बालिका के लिए पृथक शौचालय निर्माण इन मांगों को विधायक श्री मिंज ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित स्वीकृति प्रदान की और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0“ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में श्री संजय कुमार गुप्ता, श्री जयंत मिंज, विधायक प्रतिनिधि, श्री अभिषेक पावले, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री राजेश सोनी, जनपद सदस्य, श्री सोमार साय, सरपंच लुण्ड्रा, श्री मानसाय, सरपंच चिरगा, श्री राकेश सिंह, अध्यक्ष SMDC, श्री अवधेश वानी, श्री राजीव कश्यप, मीडिया प्रभारी, श्री मनोज कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी इसके अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालकगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’’ओजस्वी सरगुजा’’ उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल जिले के 55 मेधावी विद्यार्थी सपनों की उड़ान भरने हुए रवाना, NEET/JEE परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग से संवरेगा भविष्य मंत्री  राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना प्रिय बच्चों, आपकी यह यात्रा सपनों, संघर्षों और सफलता की यात्रा है, पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े- मंत्री श्री अग्रवाल

      अम्बिकापुर 25 मई 2026/  उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में ’’ओजस्वी सरगुजा’’ के रूप में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ओजस्वी सरगुजा योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों…

    Read more

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आमजन को मिलेगा बेहतर उपचार –  मंत्री राजेश अग्रवाल मंत्री  राजेश अग्रवाल ने नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवीन ऑपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण, अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

      अम्बिकापुर 25 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था