Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सम्मान निधि के 20वीं किस्त के रूप में जिले के 105252 किसानों को किया जाएगा 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान

2 अगस्त को मनाया जाएगा पीएम किसान दिवस
राजनांदगांव 31 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केवल कृषि फार्म पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर रहने वाले देश के लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को हर 3 माह में 2000 रूपए के साथ सालाना 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2 अगस्त 2025 को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि उपज मंडी के समन्वय से जिला, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने जिले के किसानों एवं नागरिकों से पीएम किसान दिवस के अवसर पर 2 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यक्रम से मोबाईल, लेपटॉप से ब्रॉडकास्ट लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से शामिल होने अथवा निकटतम आयोजित कार्यक्रम स्थल में सहभागी बनने की अपील की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने की जिले में सौगातों की बारिश

    *- सरकार ने मोदी की गारंटी को किया पूरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

      – नवनिर्मित तहसील भवन कार्यालय घुमका एवं कुमरदा का लोकार्पण*   *- 55 करोड़ रूपए की लागत से 8 सड़कों एवं 2 भवनों निर्माण कार्य का भूमिपूजन*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास