Ro no D15139/23

कोंडागांव जिले में राजमिस्त्री प्रशिक्षण से आवास निर्माण को मिलेगी नई गति

*आरसेटी नारायणपुर, जगदलपुर एवं कांकेर द्वारा कोंडागांव जिले के 84 प्रशिक्षार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण*

रायपुर, 04 अगस्त 2025/ कोण्डागांव जिले के ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं तकनीकी दक्षता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरसेटी (रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) नारायणपुर, जगदलपुर और कांकेर के सहयोग से जिला कोंडागांव के 84 युवाओं को 30 दिवसीय ‘राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम’ संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के चयनित प्रतिभागियों को भवन निर्माण की बारीकियों, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों एवं आवासीय योजना संबंधी कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि जिले में चल रही आवास योजनाओं को कुशल श्रमिकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराना भी है।

*भविष्य में मिलेगा बड़ा लाभ*

वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में बड़ी संख्या में आवास निर्माणाधीन हैं। तकनीकी रूप से प्रशिक्षित मिस्त्रियों की उपलब्धता से न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे भविष्य में कोण्डागांव जिले में आवासीय योजनाओं की प्रगति और सुदृढ़ होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों को शीघ्रतापूर्वक पक्के आवास उपलब्ध हो सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास न केवल रोजगारपरक है, बल्कि यह ग्रामीण बुनियादी संरचना को मजबूत करने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

*प्रशिक्षण उपरांत मिलेगा प्रमाण पत्र एवं रोजगार का अवसर*

प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी निर्माण कार्यों में प्राथमिकता के साथ कार्य करने का अवसर मिल सकेगा। साथ ही इच्छुक युवा निजी स्तर पर भी कार्य प्रारंभ कर स्वावलंबन की ओर बढ़ सकेंगे।

*जिला प्रशासन एवं आरसेटी का अभिनव प्रयास*

जिला प्रशासन, जिला पंचायत कोंडागांव तथा आरसेईटीआई संस्थानों का यह संयुक्त प्रयास ग्रामीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है, जिसकी लंबी अवधि में व्यापक सामाजिक और आर्थिक प्रभाव देखने को मिलेंगे।

  • Related Posts

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

      आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, 19 अगस्त 2026/राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    Read more

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ