Ro no D15139/23

03 जेसीबी एवं 01 हाईवा वाहन जब्त, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का मामला

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा आज ग्राम भादा, नवापारा, केवा एवं बम्हनीडीह क्षेत्र में आकस्मिक जांच की गई।

खनिज अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि ग्राम नवापारा स्थित हसदेव नदी से 03 जेसीबी वाहनों द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते पाए जाने पर उन्हें जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर में रखवाया गया है। इसी प्रकार, एक हाईवा वाहन को ओव्हरलोड स्थिति में रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जांच-पड़ताल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल