Ro no D15139/23

बने खाबो-बने रहिबोः विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के नियंत्रक के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के दृष्टिगत खाद्य जनित रोगों एवं संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने हेतु 04 से 06 अगस्त 2025 तक प्रदेशभर में “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना एवं खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम करना है। इसी के तहत् जशपुर जिले में भी 04 से 06 अगस्त 2025 तक जिले के समस्त सार्वजनिक खाद्य विक्रय स्थल में अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स, ढाबों, होटलों, एवं रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की जांच की जाएगी। बासी भोजन, अख़बार में भोजन परोसना, अशुद्ध जल, तेज नमक-मसालेदार खाद्य का गलत कंटेनर में संग्रहण, गंदे बर्तन एवं अस्वच्छ खाद्य हैंडलिंग जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
आम नागरिकों से अपील
खाद्य एवं औषधि प्रशासन जशपुर द्वारा सभी नागरिक से स्वच्छता और सुरक्षित भोजन को अपनाएं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु अपील किया गया है।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….