
उन्होंने चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के ड्यूटी चार्ट का निरीक्षण करते हुए आपातकालीन संपर्क हेतु मोबाइल नम्बर भी अंकित करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनरल वार्ड में निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा खाने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु उत्तम खाने की व्यवस्था स्थानीय स्व सहायता समूहों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। शौचालयों का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत, साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने पैथोलॉजी लैब में संचालित जांच सुविधाओं का चार्ट लगाने एवं सीएमएचओ को कुछ जांच हेतु आवश्यक रेसिन की जल्द से जल्द उपलब्धता करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एन्टी रेबीज एवं एंटी स्नेक वैनम दवाइयों की उपलब्धता के साथ आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़े एम्बुलेंस को राइट ऑफ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रात्रिकालीन आपात सुविधाओं के लिए चिकित्सकों हेतु ड्यूटी रूम की व्यवस्था करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, जनपद पंचायत सीईओ आकांक्षा रानी गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा, सरपंच सीता बाज, बीएमओ डॉ. प्रवीण किंडो, सेक्टर चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र निषाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।









