Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान: रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम की रायपुर में हुई शुरूआत

*मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन 12 अगस्त को करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन*

रायपुर, 11 अगस्त 2025/जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मुख्य तत्वाधान में आदि कर्मयोगी अभियान-रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम की रायपुर में आज शुरूआत हुई। इस महत्वाकांक्षी अभियान में बीआरएलएफ (भारत ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जबकि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इसका आयोजक है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनना है, ताकि जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करने के लिए एक प्रभावी योजना बनाई जा सके। इसी के अंतर्गत आज स्टेट प्रोग्रेसिव लैब की शुरूआत होटल बेबीलॉन इन्टरनेशनल, रायपुर में शुरूआत हुई।

इस अभियान के अंतर्गत जिला मास्टर्स ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाना है। दो चरणों में संपादित होने वाले इस कार्यक्रम का प्रथम चरण 11 से 14 अगस्त एवं दूसरा चरण 18 से 21 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। प्रथम चरण में आज तीन संभाग बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित हुए। आज का सेशन बहुत ही उपयोगी एवं रोमांचक रहा इसमें उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स के मध्य कुछ एक्टीविटीस करवाई गई एवं उनके सुझाव आमंत्रित किये गये। मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण के प्रथम चरण के अंतर्गत आदिम जाति विभाग, शिक्षा विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 100 से अधिक चयनित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित हुए।

*मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन*

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के मुख्य आतिथ्य में 12 अगस्त को इस कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इसमें विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर के अलावा तथा स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव उपस्थित होंगे।

  • Related Posts

    08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा,

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई   रायपुर,04 अगस्त 2026/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक*   04 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस