Ro no D15139/23

शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जगदलपुर, 11 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड स्थित मैना कन्या छात्रावास में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मैना और इंद्रावती कन्या छात्रावास की लगभग 180 छात्राओं को मौसमी बीमारियों से बचाव और उनके प्राथमिक उपचार के बारे में शिक्षित करना था।
यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. के. ठाकुर के नेतृत्व, अधिष्ठाता डॉ. आर. एस. नेताम के मार्गदर्शन और वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक डॉ. ए. के. ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को पीलिया, सर्दी-बुखार, टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों के प्राथमिक उपचार, बचाव के उपाय और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
छात्राओं ने भी इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न बीमारियों के उपचार तथा बचाव के संबंध में खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।
इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. चम्पेश्वरी ध्रुव और डॉ. दीपक कुमार पाणिग्रही भी मौजूद थे। महाविद्यालय की ओर से श्री एम. बी. तिवारी, श्रीमती विद्यावती भगत, कु. पी. लक्ष्मी, कु. ओजस्वी दीवान, छात्रावास प्रीफेक्ट कु. रूपाली भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं, जिससे यह कार्यक्रम सफल और जानकारीपूर्ण रहा।

  • Related Posts

    आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, 10 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगारपरक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू