Ro no D15139/23

जमीनी स्तर से निखरेंगी खेल प्रतिभाएं सरकार ने तैयार किया ग्रासरूट टैलेंट आइडेंटिफिकेशन का मास्टर प्लान

जगदलपुर, 03 अगस्त 2026/ 
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टर्स को जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिलों में ग्रासरूट टैलेंट आइडेंटिफिकेशन अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर होनहार खिलाड़ियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खेल के क्षेत्र में छुपी संभावनाओं को समय रहते सही मंच मिल सके।इस विशेष रणनीति के तहत अब केवल खेल विभाग ही नहीं, बल्कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, और आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली विकासखंड और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी संभावित एथलीटों की पहचान की जाएगी। मैदानी स्तर पर सही प्रतिभाओं का चयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य विभागों द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में जिला खेल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।इसके साथ ही पारदर्शी और निरंतर मॉनिटरिंग के लिए खेल अधिकारी प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले खेल आयोजनों और उनसे चिन्हित किए गए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की विस्तृत रिपोर्ट खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय को प्रेषित करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को न केवल चिन्हित किया जाएगा, बल्कि उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल अकादमियों और विभागीय आर्थिक प्रोत्साहन योजनाओं से जोड़कर उनके प्रदर्शन को निधारा जाएगा। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यही है कि संसाधनों या मार्गदर्शन के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों का कोई भी उदीयमान खिलाड़ी पीछे न छूटे और सही समय पर मिलने वाले प्रशिक्षण से राज्य के खिलाड़ी भविष्य में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!