Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ली तैयारियों की समीक्षा
मुख्य समारोह में कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर होंगे मुख्य अतिथि

धमतरी । जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी कड़ी में आज डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास (फुल ड्रेस रिहर्सल) आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सभी गतिविधियों का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के मंच पर आगमन, परेड निरीक्षण, ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण और फोटो सेशन शामिल थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में सलामी, राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 : सांकरा क्लस्टर शिविर में आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण

        धमतरी, 11जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु विकासखण्ड नगरी के ग्राम पंचायत सांकरा में अंतिम…

    Read more

    12 जून को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह

    जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह दिनांक 12…

    Read more

    NATIONAL

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री