Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दौड़ 2025: देशप्रेम के साथ यातायात जागरूकता और नशामुक्त भारत अभियान का दिया संदेश

जशपुरनगर । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह स्वतंत्रता दौड़ 2025 का भव्य आयोजन किया गया। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ में छात्रों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। दौड़ प्रातः 7रू30 बजे जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर महाराजा चौक, बस स्टैंड मार्ग, तालाब रोड, पुरानी टोली से होते हुए रणजीता स्टेडियम में संपन्न हुई। मार्ग में बैनर और पोस्टर लेकर दौड़ते धावकों ने देशप्रेम के प्रदर्शन के साथ यातायात जागरूकता, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा और नशामुक्त भारत अभियान का प्रभावी संदेश भी दिया।
नशा हमें शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर करता हैरू विधायक रायमुनी भगत
स्वतंत्रता दौड़ के समापन के उपरांत रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस है। आज़ादी के महानायकों ने अपना बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। हमें उनके सपनों का भारत बनाना है। उन्होंने नशे को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह हमें शारीरिक और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर कर देता है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यह भी आवश्यक है कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर इन कुरीतियों को दूर किया जाए।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी और कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम कई कीमती जानों को बचा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की हम सब अपने घरों में बताएं कि जब भी मोटर वाहन से वे बाहर जाएं तो सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर जाएं। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि नशे की वजह से भी दुर्घटना में वृद्धि हुई है। हम सभी को नशा के खिलाफ भी जागरूकता प्रसार कर समाज को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. जी. एस. जात्रा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    जनजातीय कारीगरों को मिलेगा व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर

      धमतरी में कल 21 अगस्त को आयोजित होगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ ट्राइफेड से सूचीबद्ध होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और विपणन गतिविधियों में भागीदारी का मिलेगा…

    Read more

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ