Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से जुड़ेंगी नियद नेल्ला नार में शामिल गांवों की महिलाएं

*पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने बीजापुर जिले में चलेगा विशेष अभियान*

*15 से 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आवेदन*

*चरणबद्ध सत्यापन के बाद मिलेगा योजना का लाभ*

रायपुर, 14 अगस्त 2025/ विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने महतारी वंदन जैसी महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभ दिलाना चाहती है। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है, जिसमें नियद नेल्ला नार योजनांतर्गत आने वाले गांवों में महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे। 15 से 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से यह आवेदन स्वीकृत होंगे। चरणबद्ध सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र में मार्च 2024 से संचालित इस योजना में कुछ पात्र महिला हितग्राही आवेदन नहीं कर पाने के कारण वंचित रह गई थीं। अब इन हितग्राहियों के लिए पुनः आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि वे भी योजना के तहत मिलने वाले लाभ का लाभान्वित हो सकें। जिला प्रशासन बीजापुर की ओर से की जा रही पहल में नियद नेल्ला नार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 53 शिविरों से जुड़े 511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्रामों के पात्र हितग्राहियों से आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 15 से 31 अगस्त 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके पश्चात 01 से 04 सितम्बर 2025 तक प्राप्त आवेदनों का संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा। वहीं 05 सितम्बर 2025 को सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सूची एवं आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 06 से 08 सितम्बर 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया होगी। 09 सितम्बर 2025 को परियोजना अधिकारी द्वारा सूची एवं आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) को प्रस्तुत किया जाएगा। फिर 10 से 12 सितम्बर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। वहीं 15 सितम्बर 2025 को जिला कलेक्टर की अनुमोदन उपरांत सूची एवं आवेदन पत्र संचालनालय को प्रेषित किए जाएंगे। अंत में 16 से 25 सितम्बर 2025 तक संचालनालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का वेब पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया होगी।

इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में अपना आवेदन अवश्य जमा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के लिए है और समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!