Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष तिरंगा रैली में हुए शामिल – देशभक्ति के जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, पुलिस एवं नागरिक तिरंगा रैली में हुए शामिल

– विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। देशभक्ति के जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ तिरंगा रैली में स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी में देशभक्ति का उत्साह और जोश देखने को मिला। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य तिरंगा रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ तिरंगा रैली नगर पालिक निगम राजनांदगांव से शुरू होकर दिल्ली दरवाजा, कामठी लाईन, भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक होते हुए गुरूद्वारा चौक में समाप्त हुई। भारतमाता की जय, वंदेमातरम जयकारे एवं देशभक्ति गीतों की धुन शहर में गूंज उठी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश की आजादी का यह उत्सव शहर में तिरंगा रैली निकालकर मनाया गया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की थीम से जुड़ते हुए घर में स्वच्छता को अपनाने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री पारस वर्मा, नेताप्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण सहित शहरवासी रैली में शामिल हुए।

  • Related Posts

    अपने आईएएस बनने का लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाएं : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    विधानसभा अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल   *- युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं संभावनाओं को सही दिशा प्रदान करने…

    Read more

    जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन

    – अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन का आयोजन*   *- जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील*  …

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा