Ro no D15139/23

पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से चर्च का ग्रामीणों ने किया विरोध,प्रशासन ने अवैध कब्जा ढ़हाया

ग्राम – भरनी थाना – संकरी जिला बिलासपुर
दिनांक 18.08.2025 पुलिस और प्रशासन के द्वारा ग्राम भरनी थाना संकरी में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर की ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा आवासीय निर्माण कर चर्च का स्वरूप देकर प्रतिदिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है , जिससे ग्राम के लोगों को भी वहाँ आमंत्रित किया जाता है तथा बाहर से भी लोग वहाँ आ रहे हैं , जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है और ग्राम सभा में भी इसका विरोध किया गया है । इस आसूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल SSP ने कलेक्टर को सूचित किया कि, इसमें तुरंत कार्यवाही कर अवैध निर्माण को हटाना उचित होगा । इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश संबंधितो को दिए गए ।
निर्देशानुसार प्रशासनिक अमले के साथ पर्याप्त पुलिस बल भेजकर अवैध चर्च को तुरंत ढहा दिया गया । यद्यपि कार्यवाही स्थल पर बड़ी संख्या में अवैध प्रार्थना भवन ( चर्च ) के समर्थक उपस्थित थे परंतु सख्ती बरतते हुए विधिसम्मत कार्यवाही की गई । प्रशासन और पुलिस के द्वारा की गई इस कार्यवाही से आमजनमानस विशेषकर ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन के द्वारा स्पष्टता के साथ की गई इस कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन ग़लत और अवैध तरीक़े से धार्मिक स्वतंत्रता को बाधित करेगा तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

  • Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    *घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन…

    Read more

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    *रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस