Ro no D15139/23

अमेरिका के लिए भारत क्यों जरूरी… निक्की हेली ने डोनाल्‍ड ट्रंप को इंडिया की ताकत का कराया एहसास

नई दिल्ली । अमेरिका की डोनाल्‍ड ट्रंप की सरकार की नीतियों की अब देश में ही कड़ी आलोचना होने लगी है. भारत पर अतिरिक्‍त टैरिफ लगाने के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के फैसले के बाद से ही एक्‍सपर्ट और पॉलिटिकल लीडर्स उनकी आलोचना करने लगे हैं. ट्रंप ने रूस से तेल इंपोर्ट करने के चलते भारत के खिलाफ एक्‍शन लिया है, वहीं चीन अभी भी मौज काट रहा है. बता दें कि चीन भारत के मुकाबले रूस से कहीं ज्‍यादा पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स का इंपोर्ट करता है. उसी तेल को रिफाइन कर यूरोपीय बाजार में उसे बेचता भी है. अब अमेरिका की दिग्‍गज नेता और यूएन में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्‍की हेली ने ट्रंप की इस नीति की कड़ी आलोचना की है. ‘न्‍यूजवीक’ में लिखे अपने आर्टिकल में उन्‍होंने कहा कि चार दशक बाद अमेरिका-भारत का संबंध एक अहम मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है.
निक्‍की हेली ने अपने लेख में लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार की विदेश नीति के दो प्रमुख लक्ष्य (चीन को पछाड़ना और शक्ति के जरिए शांति) हासिल करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है. बावजूद इसके हालिया घटनाक्रमों ने अमेरिका-भारत रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है. उन्‍होंने लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका की ट्रंप सरकार ने भारत को रूसी तेल की खरीद पर 25% टैरिफ की धमकी दी है. यह कदम पहले से ही भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25% शुल्क के बाद आया है. यह तनाव उस समय और गहरा गया जब अमेरिका की भूमिका भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम वार्ता में सवालों के घेरे में आई. ट्रंप का मानना है कि भारत की रूसी तेल पर निर्भरता व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध को मदद पहुंचा रही है. साथ ही भारत लंबे समय से एक ‘प्रोटेक्शनिस्ट इकॉनमी’ यानी संरक्षणवादी अर्थव्यवस्था रहा है, जिसकी औसत टैरिफ दर अमेरिका से पांच गुना अधिक बताई गई.’
रणनीतिक दृष्टिकोण से भारत जरूरी
‘न्‍यूजवीक’ में लिखे आर्टिकल में निक्‍कल हेली ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को चीन की तरह विरोधी मानना एक बड़ी भूल होगी. चीन जहां रूस से तेल आयात जारी रखे हुए है और अब तक किसी बड़े प्रतिबंध का सामना नहीं कर रहा, वहीं भारत को दंडित करना अमेरिका की एशिया रणनीति को कमजोर कर सकता है. भारत न केवल अमेरिकी सप्लाई चेन को चीन से अलग करने में मदद कर सकता है, बल्कि टेक्सटाइल, सस्ते मोबाइल फोन और सोलर पैनल जैसे बड़े पैमाने पर उत्पादन में भी अहम भागीदार बन सकता है. रक्षा क्षेत्र में भी भारत की अहमियत तेजी से बढ़ रही है. अमेरिका, इज़रायल और अन्य सहयोगी देशों के साथ सैन्य सहयोग, भारतीय बाजार में अमेरिकी हथियारों की बढ़ती हिस्सेदारी और मध्य-पूर्व में भारत की सक्रिय भूमिका इसे अमेरिका का स्वाभाविक सुरक्षा साझेदार बनाती है.

  • Related Posts

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

      रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी…

    Read more

    शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ‘ रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर