Ro no D15139/23

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

रायपुर, 21 अगस्त 2025/भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित “अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र” ग्रामीण अंचलों के लिए आशा का नया आधार बन रहे हैं। कोरबा जिले के ग्राम बेला में प्रारंभ हुआ यह केन्द्र ग्रामीणों को शहर जाने की परेशानी से मुक्त कर, समय, धन और श्रम की बचत करा रहा है। इस केन्द्र के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, दस्तावेज़ सत्यापन, पेंशन वितरण, शासकीय योजनाओं का लाभ, कार्ड निर्माण सहित सभी कार्य गांव में ही हो रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा वर्ग इन सेवाओं का सहज रूप से उपयोग कर रहे हैं।

ग्राम बेला निवासी श्री धनीराम कंवर बताते हैं कि केन्द्र खुलने से अब पैसे निकालने या शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए बालको या अन्य शहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने इसी केन्द्र से आयुष्मान भारत कार्ड भी बनवाया है, जिससे अब बड़े अस्पतालों में निःशुल्क उपचार संभव होगा। उनकी पत्नी, जो महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं, कहती हैं कि अब योजना की राशि सीधे केन्द्र से प्राप्त हो जाती है। इससे समय और पैसे की बचत होती है तथा घर-परिवार की देखभाल भी आसानी से हो जाती है।

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का उद्देश्य ग्रामीणों को शहरों के बजाय गांव में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह केन्द्र स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहा है। प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से सभी कार्य शीघ्र और पारदर्शी ढंग से किए जा रहे हैं। कोरबा जिले के इन केन्द्रों से पेंशनधारियों को समय पर पेंशन मिल रही है, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खाते में मिल रही है और निकासी का कार्य गांव से ही हो रहा है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है। साथ ही ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी यहीं बन रहे हैं। ग्राम बेला सहित आसपास के गांवों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ने लोगों का जीवन सरल बना दिया है। यह केन्द्र ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहा है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ