कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

कुनकुरी में ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे नाटक, संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सरकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा सकेगा। ऑडिटोरियम निर्माण होने सेे प्रतिभाओं को अपनी कला और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं भी तेजी से क्रियान्वित हो रही है।

  • Related Posts

    सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती

    रायपुर 11 फरवरी 2026/IMNB NEWSAGENCY डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों तक सरकारी एवं निजी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज…

    Read more

    स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ* *18 करोड़ के लागत से बनेगा 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन* *52 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त और…

    Read more

    NATIONAL

    बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला

    बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला

    बांग्लादेश चुनाव 2026: शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार वोटिंग; क्या चुनाव से बदलेगी देश की किस्मत?

    बांग्लादेश चुनाव 2026: शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार वोटिंग; क्या चुनाव से बदलेगी देश की किस्मत?

    व्हाइट हाउस ने बदली अपनी रिपोर्ट; 500 अरब डॉलर की डील से ‘दालों’ और ‘खेती’ गायब

    व्हाइट हाउस ने बदली अपनी रिपोर्ट; 500 अरब डॉलर की डील से ‘दालों’ और ‘खेती’ गायब

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, सूर्या डॉन को पुलिस ने मारी गोली

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, सूर्या डॉन को पुलिस ने मारी गोली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

    PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद

    PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद