Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत् जशपुर परियोजना में विशेष शिविर का किया गया आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा के तहत् बच्चों द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियॉ
बच्चों को खेल-खेल में समझाई गई बहुत सारी आवश्यक कलाएं

जशपुरनगर 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में जिले में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिवस 24 अगस्त को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना पंजीयन शिविर आयोजित कर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के द्वारा शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधि का एक त्योहार एवं उत्सव की तरह मनाया गया।
इस गतिविधि में बच्चों ने खेल-खेल में एक दूसरे का स्वागत किया एवं कई प्रकार के शारीरिक, सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधि का आयोजन कर इसे एक त्यौहार के रूप में मनाया। जिसमें बच्चों को बहुत सारी आवश्यक कलाएं खेल खेल में समझाया गया। साथ ही सामंजस्य के द्वारा जीवनयापन और एक समुदाय के रूप में जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी गयी। बच्चों को इन गतिविधियों में बहुत आनंद आया सभी ने बढ़चढ़ कर सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इसी प्रकार परियोजना स्तर पर जशपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदन पंजीयन अभियान शिविर का आयोजन कर समस्त पात्र गर्भवती माताओं को विशेष अभियान चलाया जाकर शत् प्रतिशत गर्भवती माताओं का पीएमएमवीवाय पोर्टल पर पंजीयन हेतु जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उन्हें योजना का लाभ शत प्रतिशत दिलाये जाने हेतु पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुझाव एवं योजना की पूर्ण जानकारी भी दी गयी। इस कार्यक्रम में उपस्थित पात्र गर्भवती महिलाओं का आवेदन पत्र भरा गया। इस कार्यक्रम में 85 महिलाएं सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ