Ro no D15139/23

बलौदाबाजार वनमण्डल में अवैध शिकारियों पर कार्यवाही

*चीतल मांस सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार*

रायपुर, 25 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप वन मंत्री श्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शिकार एवं वन्यजीव अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार एक आरोपी की खोज-बीन जारी है।

बलौदाबाजार वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों भूषण प्रसाद पिता रंजीत कोड़ाकू एवं कोमलसाय पिता कार्तिक, ग्राम बिलाड़ी निवासी के पास से 23.620 किलोग्राम ताजा चीतल मांस, एक मोटरसायकल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने यह मांस ग्राम अर्जुनी निवासी अनिल बरिहा पिता चमार सिंह बरिहा से लेना बताया, जो वर्तमान में फरार है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

वनमण्डलाधिकारी श्री गणवीर ने कहा कि वन्यजीवों का अवैध शिकार हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण एवं आमजनों से आग्रह किया है कि वन्यजीव संरक्षण में भागीदारी निभाएं, क्योंकि जंगल और वन्यजीव की सुरक्षा हम सबकी धरोहर हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    *फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है राजनांदगांव : मुख्यमंत्री श्री साय*   *कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर…

    Read more

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को भेंट किया गया महिला समूहों द्वारा उत्पादित विशेष चावल श्री साव ने की ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना   रायपुर, 22 जून 2026…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास