Ro no D15139/23

गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रशासन की तरफ से प्रदान किया जाएगा सभी जरूरी सहयोग
दुर्घटना से बचने दिए गए जरूरी निर्देश

जशपुरनगर 25 अगस्त 2025/ 27 अगस्त को भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। इस उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यगण, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के,  सीएमएचओ डॉ. जी. एस. जात्रा, एसडीओपी श्री चंद्रशेखर परमा, कमांडेंट जिला सेनानी श्री विपिन लकड़ा मौजूद रहे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री साहू ने गणेश पंडाल आयोजक समितियों से कहा कि प्रशासन के द्वारा  समितियों को हर जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा। विसर्जन के दौरान रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी। इसके साथ यातायात व्यवस्था के लिए भी टीमें लगाई जाएगी। उन्होंने आयोजकों को रैली निकालने और विसर्जन करने के समय की सूचना प्रशासन को देने को कहा, ताकि आवश्यक व्यवस्था बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचने  विसर्जन के समय विशेष सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि जिनको तैरना आता है वहीं विसर्जन के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों विसर्जन से दूर रखने की सलाह दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने, गणेश पंडाल में बिजली की समुचित व्यवस्था करने, किसी जिम्मेदार व्यक्ति को वालंटियर रखने, फायर एक्सटिंग्विशर रखने, जुलूस के समय किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र का उपयोग नहीं करने, तालाब में अनावश्यक कचरा नहीं फैलाने और साउंड  सिस्टम को निर्धारित ध्वनि स्तर पर बजाने की अपील आयोजक समितियों से की।
अपर कलेक्टर श्री साहू ने सीएमएचओ को विसर्जन के दिन एम्बुलेंस सहित सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर पालिका जशपुर को लाइटिंग की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पार्षदगण फैजान सरवर खान, श्रीमती कंचन बैरागी, श्री देवधन नायक और  शबनम खातून सहित गणेश पंडाल आयोजक समितियों के सदस्यगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल