Ro no D15139/23

जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 25 अगस्त 2025। जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक समिति के सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु तथा सदस्य श्री प्रशांत कोडापे एवं श्री गोपाल भुआर्य की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में संपन्न हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभापति श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता अनुसार किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सदस्य श्री प्रशांत कोड़ापे ने मत्स्य पालन के लिए जारी होने वाले टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा क्षेत्र में होने वाले विभागीय कार्यक्रम एवं आयोजनों के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने कहा।
बैठक में समिति के सचिव एवं उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने जिले में किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे नवाचारी गतिवधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जिले में कृषि एवं किसानों के विकास के लिए का कार्य योजना तैयार करने हेतु विभागों को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा जिले में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। सहायक संचालक मत्स्य पालन द्वारा मछली पालन हेतु समूह को आवंटित किए जाने वाले तालाब एवं योजनाओं के माध्यम से मछुआरा समितियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड एवं ऑयल पाम योजना के माध्यम से जिले में ऑयल पाम की खेती के लिए किसानों का चयन कर रोपण का कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में कृषि विभाग के अलावा उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, बीज निगम एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल