Ro no D15139/23

ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही

गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे स्थानों एवं घुमंतू पशुओं को रखने से हुई अव्यवस्था
– गौवंशों का गौशालाओं में किया जा रहा विस्थापन
राजनांदगांव 27 अगस्त 2025। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए ग्राम के गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही थी। गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे स्थानों एवं घुमंतू पशुओं को रख दिया गया था। विगत दिनों जिले में लगातार बारिश के चलते गौठान में 4 पशु निमोनिया से पीडि़त हो गए और अचानक उनकी मृत्यु हो गई। पशुधन विभाग के माध्यम से शेष गौवंशों का उचित उपचार किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा गौवंशों के संरक्षण के लिए यशोदा गौशाला सुकुलदैहान, श्री कृष्ण गौशाला डोंगरगढ़, गौशाला पिंजरापोल, बजरंग दल द्वारा संचालित गौशाला, मां बंजारी गौशाला बरगाही में विस्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के सहयोग से काऊ कैचर के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यशोदा गौशाला सुकुलदैहान में 28, गौशाला पिंजरापोल में 10 एवं बजरंग दल द्वारा संचालित गौशाला में 5 गौवंशों को विस्थापित किया गया है। शेष गौवंशों के विस्थापन की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे गौवंश, जिनमें टैग लगा हुआ है और उन्हें खुले में छोड़ दिया गया है। ऐसे पशुमालिकों के विरूद्ध दंडात्मक एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत