Ro no D15139/23

शादी के दो साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी बॉलीवुड की मॉम ब्रिगेड में शामिल होने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने और राघव चड्ढा ने एक क्यूट पोस्ट के साथ इस खुशखबरी का ऐलान किया, जिसके बाद से ही कपल को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया है। परिणीति और राघव के फैंस और उनके सेलिब्रिटी दोस्त पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘हमारी छोटी सी दुनिया… आने को है। असीम कृपा है।’ इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में बतााय कि अब वह और राघव चड्ढा दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें एक केक है और केक पर नन्हें बच्चे के पैर बने हैं। इस पर लिखा है- 1+1= 3। वहीं एक वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा को हाथ पकड़कर चलते देखा जा सकता है।
पोस्ट पर सेलिब्रिटी के रिएक्शन
परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस गुड न्यूज के लिए बधाई भी दी। इस पोस्ट पर नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस को बधाई दी है। वहीं परिणीति और राघव के फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कपल को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।
कपिल शर्मा के शो में दिया था हिंट
बता दें, हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की थी, जहां राघव चड्ढा ने परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया था। शो के दौरान कपिल शर्मा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से उनकी फैमिली प्लानिंग पर सवाल किया था। उन्होंने कपल से पूछा- क्या आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का प्रेशर है? इसके जवाब में राघव चड्ढा कहते हैं- ‘देंगे… हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।’ इस दौरान राघव की बात सुनकर परिणीति हैरान रह गई थीं और हैरानी भरी निगाहों से उनकी तरफ देखने लगी थीं। इसी के बाद से परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न

    45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव…

    Read more

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    रायपुर. 19 अगस्त 2026. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ