Ro no D15139/23

आयुक्त सहकारिता कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का निरीक्षण

खातेदारों से संवाद कर 10 ग्राहकों को प्रदान किया एटीएम कार्ड

जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/ आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा द्वारा शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर का औचक निरीक्षण गया। इस दौरान उन्होंने शाखा जगदलपुर में उपस्थित खातेदारों एवं हितग्राहियों से संवाद कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा 10 हितग्राहियों को एटीएम कार्ड प्रदान कर उन्हें डिजिटल लेनदेन हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पर आयुक्त सहकारिता ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। निरीक्षण उपरांत श्री शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति का अवलोकन किया तथा समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर की कार्य प्रगति, माइक्रो एटीएम ट्रांजेक्शन की स्थिति, नवीन समितियों का गठन, बहुउद्देशीय समितियां, कृषक उत्पादक समिति की प्रगति, सहकारी संस्थाओं का अंकेक्षण एवं अंकेक्षण शुल्क वसूली तथा मुख्यालय से प्राप्त शिकायतों के प्रतिवेदन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सरकार की मंशानुरूप सहकार से समृद्धि अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री बिनोद कुमार बुनकर सहित संभाग के सहायक आयुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर, श्री कुंवर सिंह ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक श्री एसए रजा और सभी सातों जिले के नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

    जगदलपुर, 19 जून 2026/  अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा…

    Read more

    पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा हेतु तैयारी पूरी जिले के चार परीक्षा केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा

    जगदलपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री-वेटेरिनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) प्रवेश परीक्षा रविवार 28 जून को आयोजित की जाएगी।…

    Read more

    NATIONAL

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार