Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति

अम्बिकापुर 29 अगस्त 2025/ सरगुजा जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा गणेश विसर्जन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इस क्रम में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना से बचा जा सके।  अधिकारियों को उनके संबंधित अनुभाग क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया है। अनुभाग अम्बिकापुर – सम्पूर्ण प्रभार,श्री फागेश सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, अम्बिकापुर। अनुभाग सीतापुर – सम्पूर्ण प्रभार श्री नीरज कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, सीतापुर। अनुभाग उदयपुर दृ सम्पूर्ण प्रभार श्री बनसिंह नेताम, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, उदयपुर। अनुभाग लुण्ड्रा (धौरपुर)-सम्पूर्ण प्रभार श्री जे.आर. सतरंज, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, लुण्ड्रा के लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। अम्बिकापुर में रैली एवं गणेश विसर्जन हेतु एकत्रीकरण स्थलों पर विशेष व्यवस्था के तहत कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें श्री उमेश्वर सिंह बाज – तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अम्बिकापुर,श्री जयेन्द्र सिंह – अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अम्बिकापुर, श्री गोविंद सिन्हा – तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, श्री जयेश कंवर – तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अम्बिकापुर, श्री लकेशवर प्रसाद – नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अम्बिकापुर की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे शांति, संयम एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा विसर्जन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय…

    Read more

    लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति