Ro no D15139/23

बाढ़ आपदा प्रबंधन के तहत किए गए कार्यों की प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने की समीक्षा

जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्री प्रतीक जैन ने की। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों, राहत शिविरों की व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएँ, विद्युत व्यवस्था तथा आवागमन बहाली की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र दें। सभी प्रकार की क्षति के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए । प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री पहुँचे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा । स्वास्थ्य विभाग को तत्काल मेडिकल टीम तैनात करने, पीएचई विभाग को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, राजस्व विभाग को नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पुलिस एवं एसडीआरएफ को लगातार निगरानी और रेस्क्यू कार्य के लिए सतर्क रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित सभी राजस्व अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

    जगदलपुर, 19 जून 2026/  अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा…

    Read more

    पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा हेतु तैयारी पूरी जिले के चार परीक्षा केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा

    जगदलपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री-वेटेरिनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) प्रवेश परीक्षा रविवार 28 जून को आयोजित की जाएगी।…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा