Ro no D15139/23

हर्बल उत्पाद के प्रचार-प्रसार में संलग्न शिक्षिका निलंबित

*अन्य शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा*

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने वेब पोर्टल पर प्रकाशित समाचार “दुर्ग में शिक्षक बने हर्बल गुरू, स्कूल की जगह अब फिटनेस और फार्मूला बेचने में व्यस्त” को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में यह मिला कि कुछ शिक्षक हर्बल उत्पादों के प्रचार-प्रसार, हर्बल लाइफ सदस्यता दिलाने, स्कूल समय में ऑफिस मीटिंग करने तथा ऑनलाइन सेशन लेने में संलग्न पाए गए, जिससे शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, धमधा ने शासकीय विद्यालयों में पदस्थ श्री लोमन वर्मा, व्याख्याता (शास.उ.मा.वि. घोटवानी), श्री बलदाउ पटेल, सी.ए.सी. संकुल केन्द्र बोरी (मूल पद-शिक्षक एल.बी.), श्री मुकेश चतुर्वेदी, शिक्षक (एल.बी.) शास. पूर्व माध्यमिक शाला दनिया एवं श्रीमती खिलेश्वरी चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला फुण्डा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर्बल उत्पादों के प्रचार-प्रसार में संलग्न पाए गए।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने श्रीमती खिलेश्वरी चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, श्री लोमन वर्मा, व्याख्याता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर को प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार, श्री बलदाउ पटेल एवं श्री मुकेश चतुर्वेदी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग की ओर भेजा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवकों का दायित्व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। सेवा आचरण नियमों के विपरीत इस प्रकार की गतिविधियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसे कृत्यों में संलग्न पाए जाने वाले शासकीय सेवकों के विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स