Ro no D15139/23

अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में चार उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी

विकास की सौगातों से बदल रही है जशपुर की तस्वीर

जशपुरनगर 04 सितम्बर 2025/ जिलेवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सड़क और पुल-पुलिया का तेजी से विकास कर रहे हैं। जिले में पुल-पुलिया की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने चार वृहद पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इनमें गुलझरिया बम्हनी मार्ग पर श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण शामिल है। पुलविहिन इस नदी पर पुल निर्माण करने का मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था। बरसात के दिनों में इस नदी को पार करने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री नदी पर पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 66 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इस पुल के निर्माण से गुलझरिया से बम्हनी के बीच बसे लगभग दर्जन भर गांव के रहवासियों का विकासखंड मुख्यालय दुलदुला तक पहुंच आसान हो जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इसके अलावा सीएम श्री साय ने जिले में 1.71 करोड़ की लागत से बेनसारी नाला में किलकिला से केराकछार रोड में पुल पुलिया का निर्माण,मैनी नदी में कांसाबेल से शब्दमुंडा मार्ग में जजर्र पुलिया के जगह नए पुल निर्माण के 3.49 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है और जिला मुख्यालय जशपुर में बांकी नदी पर जर्जर पुल हो चुके पुल की जगह नए उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति दी है।
’जिले में विकसीत हो रहा है बुनियादी ढांचा ’
किसी भी जिले के लिए विकास का पैमाना बुनियादी ढांचा को माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में बीते दो साल के अंदर इस क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। सड़क व पुल के साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी की सुविधा विकसीत कर,आम नागरिकों का जीवन सुखद बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार जशपुर जिले के लिए दिल खोल कर बजट दे रही है। सरकार का लक्ष्य जशपुर को विकसित जिला के रूप में स्थापित करना है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!