Ro no D15139/23

हिमालय की ओर रवाना हुई जशपुर की जनजातीय पर्वतारोहण टीम, मुख्यमंत्री के विज़न का हिस्सा बना ऐतिहासिक अभियान

जशपुरनगर 08 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के पर्वतारोहण इतिहास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। जशपुर जिले के पाँच जनजातीय युवा पर्वतारोही हिमाचल प्रदेश स्थित दुहंगन ग्लेशियर क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। यह 18 दिवसीय उच्च हिमालयी प्रशिक्षण और पर्वतारोहण अभियान न केवल रोमांच और साहस की परीक्षा है, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विज़न का भी हिस्सा है दृ जिसमें उन्होंने जनजातीय युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लिया है।

जशपुर की मिट्टी से निकलकर हिमालय की ऊँचाइयों तक
टीम में शामिल साजन टोप्पो, संजीव कुजूर, प्रतीक एक्का, मनीष नायक और अजीत लकड़ा कृ सभी जशपुर की जनजातीय पृष्ठभूमि से आते हैं। इनके साहसिक कदम यह दिखा रहे हैं कि गाँवों और जंगलों की धरती से निकला युवा भी दुनिया की सबसे कठिन चोटियों को छू सकता है। यह अभियान पूरे जिले और प्रदेश के युवाओं के लिए एक जीवंत उदाहरण है कि सपनों की उड़ान सीमाओं को नहीं मानती।
मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और राज्य सरकार का सहयोग
यह अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और जनजातीय युवाओं को अवसर दिलाने की नीति का हिस्सा है। माननीय मुख्यमंत्री ने टीम को रवाना होने से पहले अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। राज्य सरकार और प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से यह टीम हिमालय की ओर रवाना हुई है।
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का साथ
इस अभियान में स्पेन, अमेरिका और भारत के विश्व-स्तरीय पर्वतारोहियों और गाइड्स का मार्गदर्शन मिलेगा। टीम बर्फीली चोटियों, ग्लेशियर और चट्टानों पर चढ़ाई के साथ-साथ नए पर्वतारोहण मार्ग खोलने की दिशा में भी प्रयास करेगी। यह अनुभव आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रोफ़ेशनल एडवेंचर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन की दिशा में मजबूत बनाएगा।
प्रेरणा और संदेश
यह अभियान जशपुर और छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं को यह विश्वास दिलाएगा कि साहसिक खेलों में भी करियर और पहचान बनाई जा सकती है।
टीम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत मिशन का संदेश भी हिमालय तक लेकर जाएगी।
रवाना होने से पहले पर्वतारोहियों ने जशपुर के प्रसिद्ध मधेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
यह केवल एक चढ़ाई नहीं, बल्कि जनजातीय शक्ति, मुख्यमंत्री का विज़न, पर्यावरणीय संदेश और रोमांच का संगम है कृ जो आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाएगा कि हिमालय ही नहीं, उनके सपने भी बुलंद हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल