Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

जशपुरनगर 13 सितम्बर 2025/आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में विकास की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से मॉडल विलेज एक्शन प्लान बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिला मास्टर ट्रेनर को एक विकासखंड के एक गांव में विलेज एक्शन प्लान बनाने के लिए चयनित किया गया है । इसी कड़ी में जिला मास्टर ट्रेनर तथा ब्लॉक मास्टर ट्रेनर दल द्वारा विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्वयं निर्धारित प्रक्रिया अपना कर  विलेज एक्शन प्लान बनाने का कार्य किया गया। इसके द्वारा उन्हें ग्राम स्तर की चुनौतियों व उनकी आकांक्षाओं की बेहतर समझ भी हुई ।

इस अवसर पर संबंधित ग्रामों के जनप्रतिनिधि, सरपंच , पंच,महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, युवा प्रतिनिधि, कृषक बंधु तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान क्डज् टीम ने ग्रामवासियों को बताया कि मॉडल विलेज केवल एक संकल्पना न होकर, ग्राम की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उन्नति का आधार है। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण, जल-प्रबंधन, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का एकीकृत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि ग्राम कार्ययोजना ग्राम की वास्तविक आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। इसमें ग्रामीणों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है, ताकि योजना जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी और टिकाऊ हो सके। प्रशिक्षण में ग्रामीणों को समूह चर्चा, मानचित्रण, संसाधन सूचीकरण, प्राथमिकता निर्धारण एवं सामूहिक निर्णय प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
क्डज् टीम ने ग्रामीणों को यह अनुभव कराने पर जोर दिया कि यदि सभी लोग मिलकर योजना बनाएँ और उसका ईमानदारी से क्रियान्वयन करें तो उनका गाँव एक मॉडल गाँव के रूप में उभर सकता है। प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँचाना ही ग्राम विकास का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए। महिलाओं एवं युवाओं ने विशेष रुचि दिखाते हुए आजीविका संवर्धन तथा कौशल विकास से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। साथ ही, कृषि सुधार, जल संरक्षण एवं शिक्षा को भी ग्राम कार्ययोजना में प्रमुखता से शामिल करने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

      स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

    Read more

    बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

     कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत