Ro no D15139/23

सरगुजा संभाग में 22 सितम्बर को होगा युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 19 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का सरगुजा संभागीय चरण आगामी 22 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

संभागीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन 4 अक्टूबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। यहां पर विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रथम तीन युवाओं को युवा कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवियों के साथ काव्य पाठ करने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 19 सितंबर 2025 तक गूगल फॉर्म   https://forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान