Ro no D15139/23

कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2025/  रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के द्वारा कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करके जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी ने संस्थान के कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि कौशल विकास का युवाओं से गहरा संबंध है, क्योंकि यह उन्हें नौकरी के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करता है। जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ती है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं। युवाओं को ऐसे कौशल सिखाना जो बाज़ार की मांग के अनुरूप हों, ताकि उन्हें आसानी से नौकरी मिल सके। यह जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि आज विश्वकर्मा भगवान का जन्मदिवस है, आज का दिन बहुत खास है। इस खास दिन में कौशल दीक्षांत समारोह में जिन्हें दीक्षांत मिल रहा उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि रोजगार हेतु युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान करना होगा। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना होगा, जिससे युवा भविष्य के लिए तैयार हो सकें। पार्षद श्री आलोक दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के  25 वर्ष पूरे होने पर यह कौशल दीक्षांत समारोह का  आयोजन हो रहा है। सभी के प्रयास से सरगुजा का यह जनशिक्षण संस्थान पूरे राज्य में सभी मामलों में सबसे आगे है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न से लाखों युवा जो बेरोजगार थे उन्हें  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत रोजगार मिल रहा है। जन शिक्षण संस्थान युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार मुहैया कराता है, सैकड़ों युवा संस्थान में प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार कर रहे हैं। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्री जीतेन्द्र सोनी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अंबिकापुर श्री दीपेंद्र यादव , सहायक संचालक रोजगार श्री ललित पटेल, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा से निदेशक एम सिद्दीकी, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, जनप्रतिनिधियों में श्रीमती अनिता रविन्द्र गुप्ता, श्रीमती श्वेता गुप्ता, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिधि, विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के स्टाफ एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे
  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!