Ro no D15139/23

अंतर-महाविद्यालयीन क्विज, समूह चर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2025/स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर एवं शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर, बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालयीन क्विज, समूह चर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बस्तर जिले के 10 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संभाग उच्च शिक्षा के अपर संचालक डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा, विभिन्न परंपराओं के संरक्षण एवं शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार मेलों एवं कार्यक्रमों में भाग लेकर रोजगार के अवसरों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में क्विज में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण एवं समूह चर्चा प्रतियोगिता में शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर  नंदिनी साहू मैडम उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूरे बस्तर जिले से लगभग 70 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मंच संचालन बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा निहारिका साहू एवं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अलीसा पांडेय ने किया।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत