Ro no D15139/23

एफ.एम.डी. मुक्त भारत के अंतर्गत टीकाकरण अभियान प्रारंभ

370 अमले द्वारा किया जाएगा टीकाकरण कार्य

जशपुरनगर 18 सितम्बर 2025/’ राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एफ एम डी  मुक्त भारत अभियान के तहत चरण-6 एफ.एम.डी. टीकाकरण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में  15 सितम्बर 2025 से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में जिलें के कुल लक्षित 3,80,758 गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
पशुधन विकास जशपुर द्वारा 58 दल का गठन किया गया है जिसमें पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ , सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, परिचारक, गौसेवक, पी. आई.डब्ल्यू, मैत्री, पशु सखी कुल 370 अमले द्वारा टीकाकरण कार्य संपन्न किया जावेगा।
मुंहपका खुरपका रोग दो खुरों वाले पशुओं जैसे गाय, भैंस, भेंड़, बकरी, हिरन, सुअर तथा अन्य जंगली पशुओं में होने वाला एक अत्यंत संक्रामक एवं घातक विषाणु जनित रोग है। गायों और भैंसों को खुरपका रोग काफी प्रभावित करता है। यह काफी तेजी से फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है। इसे प्रभावित होने वाले जानवर में अत्याधिक तेज बुखार के साथ मुँह और खुरों पर छाले और घाव बन जाते है। रोग के असर के कारण कुछ जानवर स्थायी रूप से लंगड़ें भी हो सकते है। जिस कारण वे खेती में इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाते। इसका संक्रमण होने के कारण गायों का गर्भपात हो सकता है, दुध उत्पादन कम हो जाता है। इसका बचाव ही इसका उपचार है।
डॉ. एम.एस.बघेल, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला जशपुर ने जानकारी दी कि टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव के लिए सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने सभी पशु पालकों से अपील करने हुए आग्रह किया है कि अपने पशुओं को एफ.एम.डी. टीका लगवाने अवश्य लगवाए।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था  की समीक्षा जश लर्न के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर, शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय सन्ना में सन्ना क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जश लर्न कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने केसरा एवं सन्ना में महाविद्यालय भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुसार और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने दिए निर्देश

      जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम केसरा में प्रस्तावित नवीन महाविद्यालय भवन हेतु चिन्हांकित भूमि तथा सन्ना में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट