Ro no D15139/23

पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के AI से बनाए गए फर्जी वीडियो मामले में FIR दर्ज की है. इस मामले में Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स को आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन मॉर्फ्ड वीडियो की जांच की जा रही है. यह किसी बड़ी टेक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामलों में से एक है.

पुलिस सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने यह खबर प्रकाशित की है. खबर के मुताबिक, यह मामला Facebook और Instagram जैसे Meta के प्लेटफॉर्म पर फैले फर्जी और बदले हुए वीडियो (मॉर्फ्ड वीडियो) से जुड़ा है. जांच में पता लगाया जा रहा है कि इन वीडियो के जरिए लोगों को गुमराह तो नहीं किया गया. पुलिस भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून (IT Act) के तहत संभावित उल्लंघनों की जांच कर रही है.

किस चीज की जांच कर रही है साइबर क्राइम पुलिस

साइबर क्राइम पुलिस अब इन AI से बनाए गए वीडियो की जांच कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि ये वीडियो कहां से बनाए गए और सोशल मीडिया पर कैसे तेजी से वायरल हुए. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि Meta के सिक्योरिटी अरेंजमेंट इन्हें रोकने में कितने कारगर थे. पुलिस वीडियो बनाने, अपलोड करने और शेयर करने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल