Ro no D15139/23

शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, पोषण माह एवं हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, पोषण माह एवं हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शासन द्वारा जिले में महिलाओं एवं अन्य जनसामान्य के स्वास्थ्य हित में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शपथ दिलायी। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने महिलाओं की उम्र के विभिन्न पड़ावों किशोरावस्था, गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति के समय में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के लिए महिलाओं का जागरूक किया। उन्होंने आयुर्वेद में महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु वर्णित औषधियों शतावरी, हल्दी, ऐलोवेरा, अपराजिता, ब्राह्मी, अश्वगंधा ,दशमूल क्वाथ, मेथी, तिल के उपयोग के विषय में बताया।
कार्यक्रम में महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी भी की गयी। लाइफ स्टाइल आयुष चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह भारद्वाज ने शरद ऋतु चर्चा में वर्णित आहार-विहार, औषधि पौधे, दिनचर्या के विषय में सभी को जागरूक किया।  योग चिकिसक डॉ. भारती यादव द्वारा सभी को सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी आसनों के बारे में बताया। नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बड़ा द्वारा सभी व्यायाम एवं आसनों का प्रदर्शन किया गया।  फार्मासिस्ट श्रीमती अनुसुइया साहू द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया। श्रीमती बीना यादव द्वारा काढ़ा वितरण का कार्य किया गया।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल