
जशपुरनगर 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस 202‘‘ के तहत् मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों व पदार्थाे तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समाज में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए नशामुक्त भारत अभियान थीम अंतर्गत् 21 सितम्बर 2025 को मैराथन आयोजित किया गया है। जो प्रातः 8.00 बजे से जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होकर पुरानी टोली होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर तक मैराथन होगा।







