Ro no D15139/23

आदिकर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

जशपुरनगर 19 सितम्बर 2025/ आदिकर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जशपुर जिले में मनाया जा रहा है ।  इस अवसर पर जशपुर जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के 417 ग्राम में ग्राम स्तर पर समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना की जा रही है। इन सेवा केंद्रों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उन्हें समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभान्वित करना है। इन आदि सेवा केन्द्रों में सभी विभागों के प्रमुख के बारे में जानकारी अंकित की जाएगी । यहां शिकायत निवारण पंजी भी होगी जिसमे ग्रामीण जन अपनी समस्या लिखेंगे जिसका निश्चित समय में निवारण करना अनिवार्य है ।

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि जिले के 417 गाँवों में ग्राम कार्ययोजना (टपससंहम ।बजपवद च्संद) तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ग्राम कार्ययोजना ग्रामीण विकास की आधारशिला के रूप में कार्य करेगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण, कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के कौशल विकास जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ग्राम कार्ययोजना निर्माण की इस प्रक्रिया को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। सरपंच, पंच, जनपद सदस्य एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों की  उपस्थिति में आदि सेवा केन्द्रों की स्थापना की जा रही है ।जहाँ ग्रामीण अपनी प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं को साझा कर रहे हैं। इस प्रकार ग्राम स्तर पर एक समावेशी एवं सहभागी कार्यप्रणाली विकसित हो रही है।
आदि सेवा केंद्रों की स्थापना से ग्रामीणों को सभी प्रमुख शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गति पकड़ेगा और सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता आएगी ।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। ग्राम कार्ययोजना निर्माण के साथ ही ग्रामीणों की भागीदारी और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होगी, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन न केवल अधिक प्रभावी होगा, बल्कि ग्रामीणों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप होगा ।
आदि सेवा पखवाड़ा के दौरान चल रहे इस अभियान से यह अपेक्षा की जा रही है कि जशपुर जिला राज्य ही नहीं, देश के अन्य आदिवासी अंचलों के लिए भी एक मॉडल जिला के रूप में स्थापित होगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल