Ro no D15139/23

एमएसएमई के बाजार विस्तार हेतु 23 सितम्बर को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की रेंजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमई के लिए बाजार विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 23 सितम्बर 2025 को अपरान्ह 2 बजे होटल सिग्नेचर इन, न्यू बस स्टैंड अंबिकापुर में आयोजित होगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण और वनोपज आधारित उद्यमों से जुड़े कारीगरों एवं उत्पादकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना है।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों का पंजीयन एवं ऑनलाईन बिक्री की प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग तकनीक, नेटवर्किंग अवसर, उत्पादों की दृश्यता बढ़ाने के उपाय तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन की जानकारी दी जाएगी।

यह कार्यशाला निशुल्क है तथा इसमें जिले के सभी इच्छुक उद्यमी, महिला उद्यमी, स्वसहायता समूह की सदस्याएं एवं ऑनलाइन विक्रय के इच्छुक कारीगर भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा, अंबिकापुर से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    “सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन, कैडेट्स एवं स्टाफ ने किया सामूहिक योगाभ्यास”

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6ः00 बजे विद्यालय परिसर स्थित विक्रम बत्रा ब्लॉक के समक्ष सामूहिक योग सत्र…

    Read more

    योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्गः ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा