Ro no D15139/23

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबर तथ्यों पर आधारित नहीं

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2025। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबर तथ्यों पर आधारित नहीं है। प्राचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ ने बताया कि विद्यालय परिसर में छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। परिसर पूर्णत: सीसीटीवी निगरानी एवं शिक्षकगण की सतत देखरेख में संचालित है। साथ ही समय-समय पर परामर्श एवं पर्यवेक्षण किया जाता है। विद्यालय में किसी भी तरह की ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है, जैसा समाचार में प्रकाशित किया गया है।
प्राचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र भावेश जैन अरावली (कनिष्ठ) सदन कक्षा 6वीं का छात्र है। 18 सितम्बर 2025 को सुबह 7 बजे 4-5 अन्य छात्र सदन में उपस्थित थे तथा शेष छात्र विद्यालय के लिए निकल चुके थे। उपस्थित छात्रों की प्रत्यक्ष सूचना के अनुसार छात्र भावेश जैन अपने पास रखी रस्सी को लेकर पंखे पर फेंकने लगा, उपस्थित छात्रों ने पूछा कि तुम क्या कर हो ? उसने कहा मैं फॉसी लगाना चाहता हूँ, ऐसा कह कर वह रस्सी अपने गले में स्वयं के हाथों से लपेट कर कसने लगा। उपस्थित छात्रों ने ऐसा करने से रोका इस पर वह उन्हें धक्का देकर भगाने लगा। उनमें से एक छात्र ने तत्काल इस घटना की सूचना हाऊस कैप्टन को देनी चाही, किन्तु कैप्टन को उपलब्ध नहीं पाकर सदन के एक अन्य छात्र ने दौड़कर पास में ही सदन अध्यक्ष श्री राजेश सावरकर को घटना के विषय में सूचना दी। सदन अध्यक्ष ने तत्काल केयर टेकर अशोक नाग को साथ में लेकर घटना स्थल पर जाकर छात्र जो अपने गले में रस्सी लपेटे हुए बिस्तर पर बैठे रो रहा था, उसे रस्सी से मुक्त किया एवं घटना की सूचना विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र के पालक को दी।
विद्यालय में परामर्शदात्री के रूप में श्रीमती मृदुला निगम का छात्र भावेश जैन के विषय में अभिमत है। छात्र को नेत्र संबंधी गंभीर बीमारी है। उसकी एक आंख नहीं है एवं दूसरी आंख में आंशिक दृष्टि है। छात्र के पालक द्वारा बताया गया है कि छात्र का ईलाज शंकर नेत्रालय चेन्नई में जारी है। छात्र शारीरिक रूप से सामान्य बच्चों की तरह सक्षम नहीं होने के कारण विद्यालय की गतिविधियों में भागीदारी नहीं कर पाता है। थकान व कमजोरी होने के कारण छात्र कक्षा के दौरान एवं विद्यालय के अन्य स्थानों पर सो जाता है। छात्र का स्वास्थ्य विद्यालय की आवासीय परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। उसे निरन्तर चिकित्सकीय देखभाल और घर परिवार का सहयोग अति आवश्यक है। विद्यालय प्रशासन सदैव छात्रों के हित एवं उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका निवारण तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाता है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!