Ro no D15139/23

जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान अंतर्गत स्कूली छात्रों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन

जशपुरनगर 20 सितम्बर 2025 / जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में आज दिनांक 20.09.2025 को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूली छात्रों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

रैली में स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए हाथों में स्वच्छता संदेश से लिखे हुए बैनर, तख्तियां और नारों के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले और ग्राम को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया।
रैली के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा है’, ‘स्वच्छ गांव, स्वस्थ जीवन’, ‘कचरा डस्टबिन में डालें’ जैसे नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि यह आमजन का आंदोलन है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, दीवार लेखन तथा ग्राम स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएँगी।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!