Ro no D15139/23

अपने ही घर की छत पर बनेगा बिजली’ ’प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी लाभप्रद’

सफलता की कहानी

रायपुर, 22 सितम्बर 2025/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। अब तक जिले के 450 से अधिक उपभोक्ता आवेदन कर चुके हैं। सीएसपीडीसीएल के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

*’उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ’*

खैरागढ़ निवासी श्री शिवादित्य सिंह ने अपने मकान की छत पर 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के मासिक बिजली बिल में लगभग 60 प्रतिशत की कमी आई है और उन्हें करीब 5 हजार रुपए की मासिक बचत हो रही है। इसी तरह जालबांधा, पाण्डदाह और अन्य क्षेत्रों के कई उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट लगाकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया है।

खैरागढ़ निवासी श्री शिवादित्य सिंह ने अपने मकान की छत पर 5 किलोवाट करा सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के मासिक बिजली बिल में लगभग 60 प्रतिशत की कमी आई है।

*’आकर्षक सब्सिडी और आसान भुगतान’*

इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही उपभोक्ता केवल 10 प्रतिशत राशि अग्रिम देकर शेष भुगतान 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 वर्षों तक की आसान किस्तों में कर सकते हैं। अतिरिक्त बिजली उत्पादन से उपभोक्ता अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।

*’हर गांव-शहर तक अभियान’*

ग्रामीण अंचलों में शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है और पोर्टल www.pmsuryaghar.gov.in पर त्वरित पंजीयन भी कराया जा रहा है।

*’हरित ऊर्जा की ओर बढ़ता जिला’*

यह योजना न केवल मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र लाभान्वित होंगे और जिला हरित ऊर्जा की ओर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान