
रायपुर (मनीषा नगारची @ सीटी रिपोर्टर)
प्रदेश में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजधानी रायपुर में रायपुर और बिलासपुर जीआरपी और RPF की संयुक्त बैठक रखी गई, जिसमें नवरात्रि के पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और त्वरित कार्यवाही करने के विषय में चर्चा की गई। इसके साथ ही 10 बिंदुओ में चर्चा हुई, जिसमें थर्ड जेंडर के बढ़ रहे आतंक और उनके ऊपर कारवाई करने के लिए चर्चा हुई। वहीं लूटपाट, चोरी और मारपीट जैसी घटनाओं में शून्य में एफआईआर दर्ज कर जल्द से जल्द जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई के विषय में भी चर्चा की गई। जीआरपी पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि के पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनाती और त्वरित्र कार्रवाई के लिए बैठक की गई। साथ ही गांजा तस्करी के रोकथाम और सिंडिकेट पर शिकंजा कसने को लेकर भी चर्चा की गई।
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, रायपुर









