Ro no D15139/23

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के ईव्हीएम स्ट्रॉंग रूम का दीवाल बनाकर किया गया विभाजन

जशपुरनगर 24 सितम्बर 2025/ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के द्वारा 15 सितम्बर 2025 को आदेश पारित कर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थियों के उपस्थिति में ईव्हीएम स्ट्रॉंग रूम आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को ईंट काक्रिट से दीवाल बनाकर विभाजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में 21 सितम्बर को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में ईंट क्रांकिट से दीवाल बनाकर विभाजन कर दिया गया है। जहां ईव्हीएम यथा स्थान सुरक्षित रहेंगे। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के विभाजित अन्य क्षेत्रों में शैक्षणिक कार्यों का यथावत संचालन किया जाएगा।

विदित हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.- 14 पत्थलगांव में हुई निर्वाचन के संबंध में उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के समक्ष निर्वाचन याचिका क्रमांक 02/2024 श्री रामपुकार सिंह ठाकुर विरुद्ध गोमती साथ एवं अन्य वर्तमान में लंबित है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के ईव्हीएम आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा आवेदन के द्वारा एवं कतिपय समाचार पत्रों के माध्यम से शिक्षण कार्य प्रभावित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर श्री विश्वास राव मस्के द्वारा उपस्थित होकर ईवीएम स्ट्रांग रूम आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को ईंट क्रांक्रीट से दीवार बनाकर विभाजन किये जाने हेतु अनुमति प्रदान किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसपर उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार छात्र हितों को ध्यान में रखकर दीवार बनाने का कार्य पूर्ण किया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 16 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना।…

    Read more

    राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोतीपुर पंचायत से सीखेंगे विकास के नए आयाम जशपुर का 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में किया अध्ययन भ्रमण उत्कृष्ट पंचायत मॉडल को अपनाने की तैयारी

      जशपुरनगर 16 जून 2026/ ग्राम पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर और आदर्श बनाने की दिशा में जशपुर जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत विकास, जनभागीदारी, स्वच्छता एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत